Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में पहली शादी और तीन बच्चे छिपाकर किया विवाह:महिला का आरोप-...

महराजगंज में पहली शादी और तीन बच्चे छिपाकर किया विवाह:महिला का आरोप- पति अब तीसरी शादी की तैयारी में; एसपी से कार्रवाई की मांग

महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव की नीरा देवी ने पति पर पहली शादी और तीन बच्चों की बात छिपाकर विवाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के मुताबिक, नीरा देवी की शादी करीब 15 साल पहले राजेश विश्वकर्मा पुत्र रामबहादुर से हुई थी। आरोप है कि राजेश ने पहली शादी और उससे हुए तीन बच्चों की बात छिपाई थी।
नीरा देवी का आरोप है कि करीब एक साल सात महीने पहले पति ने मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मजदूरी करके अपनी 13 वर्षीय बेटी महिमा का पालन-पोषण कर रही हैं। उनका कहना है कि पति उन्हें भरण-पोषण के लिए पैसे भी नहीं दे रहा।
महिला के मुताबिक, इस मामले में गांव में कई बार पंचायत हुई और थाने में भी सुलह-समझौता कराया गया, लेकिन पति के व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि 25 नवंबर 2026 को पति अपने बड़े बेटे की शादी के साथ खुद भी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है।
नीरा देवी ने कहा कि स्थानीय थाने में सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने एसपी से पति की प्रस्तावित शादी रुकवाने, मुकदमा दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।