मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नानपारा (बहराइच) के कंपोजिट स्कूल सिलेटनगंज में एक खास पहल की गई। यहां कक्षा छह की छात्रा शबनम को एक दिन के लिए कार्यवाहक हेडमास्टर बनाया गया। इसका मकसद छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना था। इस मौके पर छात्राओं को नेतृत्व करने, फैसले लेने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का मौका मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लीडरशिप स्किल विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी खास भूमिका निभाएं। इस तरह की पहल से छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय सिंह, बेबी मलिक, शैलेश श्रीवास्तव, आरुषि, नूरी, करिश्मा, अर्चना, नीतू पल्लवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मां दुर्गा के पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब:भव्य सजावट और झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र, देर रात तक दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु › Balrampur Ramleela 2026 | Ram Lakshman Jhanki Darshan at Sonar Village › Bahraich Saryu River Search | NDRF Operation Yuvraj Missing MLA Visit › रामलीला में रामजन्म से ताड़का वध तक का मंचन:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान, विश्वामित्र के साथ वन गए राम-लक्ष्मण“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















