Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Class 3 Student Muskan Becomes Principal in Charahiya

Class 3 Student Muskan Becomes Principal in Charahiya

Class 3 Student Muskan Becomes Principal in Charahiya

अविनाश ओझा | हरैया5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिशन शक्ति के छठे चरण में प्राथमिक विद्यालय चमरहिया, हर्रैया में कार्यक्रम हुआ। कक्षा 3 की छात्रा मुस्कान मिश्रा एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनीं।

प्रधानाध्यापिका बनते ही मुस्कान ने उत्साह से दिनभर की गतिविधियां संभालीं। उन्होंने प्रार्थना सभा का नेतृत्व किया, कक्षाओं की निगरानी की, उपस्थिति रजिस्टर देखा और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया।

मुस्कान ने ‘निपुण प्लस ऐप’ से बच्चों का आकलन किया। इस पहल से छात्रों में उत्साह दिखा। मुस्कान ने कहा कि उन्हें गर्व और खुशी हुई। मिशन शक्ति हर्रैया की नोडल अधिकारी भारती शुक्ला ने बालिकाओं के अधिकारों पर जोर दिया।

कार्यक्रम में अंशु वर्मा, पायल वर्मा, मायरा, मारिया, नीता, मानवी, तरन्नुम, सिद्धि और माही सिंह छात्राओं ने गीत-कविताओं से बालिकाओं का महत्व बताया। सहायक अध्यापिका सुरभि पटेल, सविता वर्मा, रसोइया कौशिल्या, उर्मिला और अभिभावक मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat