Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश छात्रा शबनम बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:मिशन शक्ति के तहत सिलेटनगंज स्कूल...

छात्रा शबनम बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:मिशन शक्ति के तहत सिलेटनगंज स्कूल में मिला मौका, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

छात्रा शबनम बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक:मिशन शक्ति के तहत सिलेटनगंज स्कूल में मिला मौका, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नानपारा (बहराइच) के कंपोजिट स्कूल सिलेटनगंज में एक खास पहल की गई। यहां कक्षा छह की छात्रा शबनम को एक दिन के लिए कार्यवाहक हेडमास्टर बनाया गया। इसका मकसद छात्राओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाना था। इस मौके पर छात्राओं को नेतृत्व करने, फैसले लेने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का मौका मिला। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लड़कियों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और लीडरशिप स्किल विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में अपनी खास भूमिका निभाएं। इस तरह की पहल से छात्राओं में जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है और उनका मनोबल भी बढ़ता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विजय सिंह, बेबी मलिक, शैलेश श्रीवास्तव, आरुषि, नूरी, करिश्मा, अर्चना, नीतू पल्लवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat