महराजगंज के कोठीभार में मकान निर्माण में करीब एक महीने तक मजदूरी कराने के बाद 11 हजार रुपये का भुगतान नहीं करने और रुपये मांगने पर धमकी देने का आरोप सामने आया है। मामले में युवक की मौत के बाद परिजनों ने दो लोगों पर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेषपुर गांव से जुड़े मामले में शिकायत के मुताबिक, युवक गांव के ही दो लोगों के मकान निर्माण में करीब एक महीने से मजदूरी कर रहा था। 25 जुलाई 2026 की सुबह उसने परिजनों को बताया कि उसकी 11 हजार रुपये की मजदूरी बकाया है और वह भुगतान लेकर ही घर लौटेगा। आरोप है कि उसी सुबह काम कराने वालों में से एक व्यक्ति उसे बुलाने आया। बकाया रकम का हिसाब शाम को करने की बात कहकर वह युवक को अपने साथ ले गया। अगली सुबह रेलवे पटरी किनारे मिला शव शिकायत में एक ग्रामीण के हवाले से बताया गया है कि शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच युवक मकान के पास मजदूरी के रुपये मांग रहा था। आरोप है कि इस दौरान उसे गाली दी गई, भुगतान से इनकार किया गया और धमकी दी गई। इसके बाद युवक रात में घर नहीं लौटा। अगली सुबह गांव के पश्चिम रेलवे पटरी किनारे उसका शव मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों का आरोप है कि युवक को प्रताड़ित किया गया और घटना के बाद समझौते का दबाव बनाया गया। उनका कहना है कि पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय का रुख किया। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























