नानपारा में नए रोडवेज बस स्टॉप के लिए जमीन तलाशने का काम तेज हो गया है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रकाश सिंह ने मंगलवार देर शाम राजस्व और परिवहन विभाग की टीम के साथ दो जगहों का निरीक्षण किया। टीम ने रूपईडीहा रोड पर सिंचाई विभाग की कॉलोनी नंबर दो की भूमि और एक अन्य जगह का सर्वे किया। यह कार्रवाई नानपारा विधायक राम निवास वर्मा की पहल पर की जा रही है। विधायक वर्मा ने कहा था कि टीम दो दिन में फाइनल रिपोर्ट देगी। पूर्व जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के बाद अब एसडीएम प्रकाश सिंह की टीम इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी है। इसके अलावा, 15 बेड का यूनानी अस्पताल और महिला अस्पताल जैसी कई अन्य योजनाएं भी अंतिम चरण में हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिंह के साथ तहसीलदार विकास कुमार, रूपईडीहा डिपो प्रभारी राम प्रकाश, विधायक प्रतिनिधि सौरभ वर्मा, सिंचाई विभाग के एक्सियन और लेखपाल मनीष कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। टीम अब आगे की कार्ययोजना पर चर्चा कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ग्रामीण ने 31 हजार की बोली लगाकर खोली माता रानी:श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में हुआ आयोजन, पंडाल जयकारों से गूंजा › तुलसीपुर में घायल गौ माता की सेवा:नगर पंचायत की गाड़ी से गौशाला पहुंचाया, बेहतर इलाज की व्यवस्था की › बहराइच में मिशन शक्ति: उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाएं सम्मानित:सदर विधायक ने प्रशस्ति पत्र दिए, सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी › श्रावस्ती में नवरात्र का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की आराधना:पंडालों में उमड़ी भीड़, कुछ जगहों पर खुली माता के आंखों की पट्टी; धार्मिक झांकियां बनीं आकर्षण“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















