श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में चंदन कोटिया प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का मंगलवार को नोडल अधिकारी आकांक्षा राना ने दौरा किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई, मिड-डे मील और स्कूल की सुविधाओं का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने बच्चों से बात कर उनकी पढ़ाई का स्तर जाना और सवाल पूछे। मिड-डे मील की क्वालिटी जांची और शिक्षकों को मेन्यू के हिसाब से खाना बनाने को कहा। शौचालय, दिव्यांग शौचालय, पीने के पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। शिक्षकों को एक हफ्ते में सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने चंदन कोटिया आंगनबाड़ी केंद्र का भी दौरा किया। यहां बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषाहार बांटने और सैम-मैम श्रेणी के बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सभी पात्र बच्चों को नियमित रूप से पोषाहार और जरूरी सुविधाएं देने को कहा। इस मौके पर जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत और जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























