श्रावस्ती। जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के हरदत्तनगर गिरंट बाजार में लगने वाला प्रसिद्ध कार्तिक पूर्णिमा मेला आज भी अपनी ऐतिहासिक पहचान और पुरानी परंपरा को संजोए हुए है। राजा हरदत्त सिंह के नाम से प्रसिद्ध यह मेला सैकड़ों वर्षों से आयोजित होता आ रहा है। समय बदलता रहा और पीढ़ियां बदलती रहीं, लेकिन मेले की परंपरा आज भी बरकरार है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी लोग मेले का आनंद लेने आए। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के चलते भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं बच्चों के मनोरंजन के लिए खिलौनों, खेलकूद और अन्य सामानों की दुकानें सजी रहीं। खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। सैकड़ों साल पुरानी इस परंपरा का आज भी जारी रहना क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और लोगों की आस्था को दर्शाता है। हरदत्तनगर गिरंट का कार्तिक पूर्णिमा मेला आज भी पुरानी परंपरा और नई पीढ़ी के उत्साह का संगम बना हुआ है।
हरदत्तनगर गिरंट कार्तिक पूर्णिमा मेले में पहुंचे हजारों लोग:राजा हरदत्त सिंह के नाम से प्रसिद्ध सैकड़ों साल पुरानी परंपरा आज भी जारी
BREAKING
NEWS

















