श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत सागर गांव में 25 नवंबर 2026 को दुर्गा और शिव आजीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। इसमें समूह की सभी महिलाएं शामिल हुईं। बैठक में कुछ गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराया गया।
समूह से जुड़ी स्वास्थ्य सखी आरती ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच कराने, पौष्टिक आहार लेने, टीकाकरण कराने और अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह दी।
बैठक में महिलाओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और एक-दूसरे की मदद करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: मीना यादव
BREAKING
NEWS
















