25 नवंबर 2026 को श्रावस्ती जिले के जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगा भागड़ में ग्राम संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समूह सखी मंजू दीदी ने की। बैठक में ग्राम संगठन से जुड़े सभी समूहों की पदाधिकारी शामिल हुईं। रोजगार के लिए समूहों से लिए गए पैसों की वापसी पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से तय किया कि रोजगार के लिए लिया गया पैसा 1� ब्याज के साथ लौटाया जाएगा। किस्त हर महीने की बैठक में जमा होगी। जमा राशि की रसीद दी जाएगी। पूरा हिसाब कैश बुक और लोन रजिस्टर में लिखा जाएगा। मंजू दीदी ने कहा कि समय पर पैसा लौटने से अन्य महिलाओं को भी रोजगार के लिए ऋण मिल सकेगा। सभी पदाधिकारियों ने नियम का पालन करने पर सहमति जताई। बैठक ग्राम पंचायत गंगा भागड़, जमुनहा, श्रावस्ती में हुई। इसकी रिपोर्ट मीना यादव ने दी।
BREAKING
NEWS
















