श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में इकौना-पयागपुर मार्ग पर शराब भट्ठी के पास चलती बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने युवक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के कलपी पारा निवासी अजय कुमार उर्फ हक्कुन (35), पुत्र विजय कुमार, बाइक से पयागपुर जा रहे थे। शराब भट्ठी के पास वह चलती बाइक से नीचे गिर गए। उनके सिर में चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से अजय को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बुधवार रात बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
BREAKING
NEWS
















