मेरा युवा भारत महाराजगंज ने बुधवार दोपहर बृजमनगंज ब्लॉक के टारगेट पब्लिक स्कूल के मैदान में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम कराया। यह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 9 के सभासद प्रतिनिधि प्रद्युम्न सिंह मुख्य अतिथि रहे। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजकुमार गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन किया। मीडिया प्रभारी सोनू कन्नौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रद्युम्न सिंह ने युवाओं को जागरूक करते हुए मताधिकार और संविधान से जुड़ी बातें बताईं। कार्यक्रम में आदित्य यादव, दिनेश कुमार और सुजीत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में बृजमनगंज के समस्त ग्राम पंचायतों से दर्शनों की संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी बात रखी।
BREAKING
NEWS
















