श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के सीताद्वार मेले में झूले पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक किशोरी समेत दो लोग घायल हुए। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक, बहराइच जिले के कमालिया निवासी सत्यम त्रिपाठी (20), पिता संतोष कुमार, की मेले में झूले पर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति से मारपीट हुई। झूले से उतरने के बाद भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट जारी रही। इस दौरान पास में खड़ी महजिदिया निवासी प्रीति यादव (18), पिता महादेव यादव, भी मारपीट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। सत्यम का इलाज सीएचसी में किया गया।
BREAKING
NEWS

















