मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 02 मोतीपुर में मंगलवार को बिजली के पोल पर लगी मेन केबल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि केबल जलकर कट गई और नीचे गिर पड़ी। इस दौरान धमाकों के साथ करीब 5 से 10 मिनट तक पटाखों जैसी आवाजें आती रहीं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। धमाकों की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकले लोग केबल में आग लगने और लगातार धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल बिजली कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों ने मोतीपुर बिजली उपकेंद्र को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई, जिसके बाद आग शांत हुई। पुरानी केबल और लो वोल्टेज को बताया वजह कुछ देर बाद बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत शुरू की। कर्मचारियों के मुताबिक, लो वोल्टेज और पुरानी केबल के कारण यह हादसा हुआ। मरम्मत के दौरान केबल का जला हुआ हिस्सा काटकर नया हिस्सा लगाया गया। मरम्मत के बाद भी कई इलाकों में बिजली गुल केबल की मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई दोबारा शुरू कर दी गई, लेकिन इसके बावजूद कुछ इलाकों में बिजली नहीं पहुंच पाई। इससे करीब 2 से 3 हजार लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न आने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› मलिकपुरवा अंबेडकर पार्क में जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम:2 फीट मिट्टी, बाउंड्री वॉल, 12 फीट गेट, पक्की छत और टाइल्स लगेंगे › पनियरा पुलिस ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों-सुरक्षा की जानकारी:गोनहा मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर नए कानूनों और सरकारी योजनाओं से अवगत कराया › Shankerpur Fisheries Center Neglect | Vikramjot Fish Seed Crisis Update › मिशन शक्ति 6.0: चौक बाजार में पुलिस ने निकाली जागरूकता:बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा के खिलाफ दिया संदेश, हेल्पलाइन नंबर बताए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















