Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में दोषी को 10 साल की जेल: कोर्ट ने 25 हजार...

बस्ती में दोषी को 10 साल की जेल: कोर्ट ने 25 हजार का जुर्माना भी लगाया, 2018 में दर्ज कराया था मुकदमा

बस्ती में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पाक्सो एक्ट के एक मामले में प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने दोषी को 10 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला 26 नवंबर को जनपद न्यायालय स्थित एएसजे/एसपीसी पाक्सो कोर्ट ने सुनाया। मामल

.

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2018 को थाना कप्तानगंज में एक तहरीर प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने दुर्गाप्रसाद निवासी मदनपुरा, थाना कप्तानगंज के खिलाफ अपहरण, बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म सहित पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना पूरी करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पैरवी सेल बस्ती और थाना कप्तानगंज पुलिस ने लगातार प्रभावी पैरवी की। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और पुलिस की पैरवी के आधार पर न्यायालय ने अभियुक्त दुर्गाप्रसाद को दोषी करार दिया।

इसके बाद न्यायालय ने उसे 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। पुलिस विभाग ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी का परिणाम बताया है।