श्रावस्ती के हरदत्तनगर गिरंट ग्राम पंचायत के आसानकुंडी जंगल में शिकार के लिए रखा गोला फटने से तीर्थ राम की भैंस घायल हो गई। भैंस जंगल में चरने गई थी। विस्फोट से उसका मुंह फट गया।
.
तीर्थ राम मुरावन पुरवा के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलने पर उनका परिवार भैंस की हालत को लेकर चिंतित है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कराने और जंगल में ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे किसी दूसरे पशु या व्यक्ति को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
BREAKING
NEWS

















