Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत: श्रावस्ती के...

अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत: श्रावस्ती के लालपुर के पास हादसा; जानकी प्रसाद यादव जिला अस्पताल भिनगा में मृत घोषित – Shravasti Accident

श्रावस्ती के लालपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 75 वर्षीय जानकी प्रसाद यादव की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हुए थे।

.

जानकी प्रसाद यादव, बिंद्रा प्रसाद के पुत्र और सुखराम पुरवा निवासी थे। वह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह गिरंट से बदला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लालपुर के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

सूचना मिलने पर बदला चौकी प्रभारी चंदन प्रजापति और कांस्टेबल आलोक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।