महराजगंज के मिठौरा में ग्राम रोजगार सेवकों और वीबी-जी रामजी योजना से जुड़े कर्मचारियों ने 21 नवंबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा है कि मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेंगे।
.
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर विकासखंड मिठौरा में यह आंदोलन शुरू हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि वे करीब 20 साल से सरकारी योजनाओं का काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक मानदेय वृद्धि, अलग बजट से भुगतान, ईपीएफ और एचआर पॉलिसी का लाभ नहीं मिला।
कर्मचारियों के मुताबिक, इन मांगों पर लगातार आश्वासन मिले, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते ग्राम रोजगार सेवकों और वीबी-जी रामजी योजना के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का फैसला लिया।
आंदोलन को ग्राम प्रधान संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, अखिल भारतीय कर्मचारी संघ, तकनीकी सहायक संघ, लेखा सहायक संघ, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी संघ, कंप्यूटर ऑपरेटर संघ और महिला मेट संघ ने समर्थन दिया है।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही वे काम पर लौटेंगे। उन्होंने शासन से मानदेय बढ़ाने, ईपीएफ और एचआर पॉलिसी लागू करने सहित लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की।
इस दौरान आलोक रंजन, निशांत तिवारी, चंद्रशेखर, ईश्वर वर्मा, रवि कुमार, शशिकांत, कपिल गुप्ता, संत कुमार वर्मा, रामकेश्वर रैना, बिरजू चौधरी, नंदनी पटेल, अनिता चौधरी, सीमा विश्वकर्मा, उमेश चौरसिया, मनोज कुमार, विनोद वर्मा, मुoजफर, वरूण दूबे, धनराज, बिशाल गुप्ता, हरिभजन और आजाद शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।















