बलरामपुर के सादुल्लानगर स्थित जाफरपुर गांव निवासी आशीष यादव का एसएससी जीडी (SSC GD) भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चयन हुआ है। इसके साथ ही, उनका होमगार्ड भर्ती में भी अंतिम चयन हो गया है। इस दोहरी सफलता से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है। आशीष की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा मानी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी उपलब्धि से गांव के दूसरे युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्राम पंचायत जाफरपुर के सुधाकर सिंह ने आशीष यादव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आशीष ने अपनी मेहनत से परिवार के साथ गांव का भी नाम रोशन किया है। उनकी सफलता दूसरों के लिए प्रेरणादायक है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भगवानपुर में देर रात मां दुर्गा की आरती हुई:बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु हुए शामिल, सुख-शांति व समृद्धि की मंगल कामना की › नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप:सिद्धार्थनगर में तीन युवकों पर केस दर्ज, पिता ने सोने-चांदी और नकदी गायब होने की बात कही › बिशुनापुर लोहटी चिल्हरिया में रास्ते पर भरा पानी:घरों से निकलने वाला पानी जमा होने से ग्रामीण परेशान, शिकायत के बाद भी समाधान नहीं › बलरामपुर में शव गन्ने के खेत के पास मिला:एक दिन पहले से लापता थे; पुलिस जांच में जुटी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















