उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महराजगंज से पडरौना के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों, विशेषकर छात्रों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। मामले की जानकारी देते हुए एआरएम संजय प्रेमी ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे महराजगंज डिपो से पडरौना के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि महराजगंज-परतावल-पडरौना रूट पर पहले सीधी बस सेवा न होने के कारण यात्रियों को बार-बार बसें बदलनी पड़ती थीं। इस नई बस के संचालन से अब यात्रियों का समय बचेगा और उनका सफर अधिक सुगम और आरामदायक हो जाएगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे तीन युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार › मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले छांगुर के परिवार:निचलौल में विधायक ने ₹5 लाख का चेक सौंपा, मछली पकड़ते समय हुआ हादसा › रामपुर बाजार में जवाबी कीर्तन में उमड़ी हजारों की भीड़:रोशनी अंजान और सच देवा शरारती के बीच मुकाबला, गणेश वंदना से शुरुआत › हरिहरगंज में रामलीला शुरू, थाना प्रभारी ने की पूजा:कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















