रामपुर बाजार में सोमवार को एक विशाल जवाबी कीर्तन हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालु और संगीत प्रेमी पहुंचे। लखनऊ की गायिका रोशनी अंजान और कानपुर के सच देवा शरारती के बीच शानदार मुकाबला हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रोशनी अंजान ने गणेश वंदना से की। इसके बाद उन्होंने मां दुर्गा के भजन गाए, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। फिर जवाबी कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी गायन शैली से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जवाबी कीर्तन में एक तरफ से गीत गाए जाते हैं और दूसरी तरफ से उनका जवाब दिया जाता है। लोगों में इसे लेकर काफी उत्साह था। इस संगीतमय आयोजन में महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल बना दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› प्राथमिक विद्यालय परसा में बाल संसद का शपथ ग्रहण:बस्ती में भावेश पांडेय बोले- यह बाल नेतृत्व ही भविष्य का नेतृत्व है › बनकटी गांव के खेत में विशाल अजगर निकला:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा › श्रावस्ती के जानकीनगर खुर्द में कई दिनों से बिजली गुल:पैइदामी पुरवा भी अंधेरे में, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम ठप › दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे तीन युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















