Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे तीन युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन...

दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे तीन युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे तीन युवकों की मौत:सिद्धार्थनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार

सिद्धार्थनगर में दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास हुई। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे इंद्रजीत गौतम (20), विशाल (17) और मुकेश अग्रहरि (17) की मौके पर ही जान चली गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। तीनों युवक चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे और दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे। इस हादसे से उनके परिवारों और गांव में दुख का माहौल है। देखें, 4 तस्वीरें… सूचना मिलने पर भवानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है और घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat