निचलौल ब्लाक के गेड़हवा गांव में मगरमच्छ के हमले में जान गंवाने वाले छांगुर के परिवार को सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने मृतक छांगुर के घर पहुंचकर उनकी पत्नी माया देवी को सहायता राशि का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार को सांत्वना भी दी। करीब एक सप्ताह पहले छांगुर नहर में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर उन्हें पानी में खींच लिया था। घटना के बाद उनकी तलाश शुरू हुई और अगले दिन उनका शव मिला था। विधायक प्रेमसागर पटेल ने चेक सौंपते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। यह आर्थिक सहायता परिवार को सहारा देने के लिए दी गई है। तहसीलदार अमित कुमार सिंह ने बताया कि नियमों के हिसाब से प्रक्रिया पूरी कर परिवार को पांच लाख रुपये का चेक दे दिया गया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bharni Nagar Panchayat Modernization | LED Display Inauguration News › प्राथमिक विद्यालय परसा में बाल संसद का शपथ ग्रहण:बस्ती में भावेश पांडेय बोले- यह बाल नेतृत्व ही भविष्य का नेतृत्व है › बनकटी गांव के खेत में विशाल अजगर निकला:ग्रामीणों में हड़कंप, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा › श्रावस्ती के जानकीनगर खुर्द में कई दिनों से बिजली गुल:पैइदामी पुरवा भी अंधेरे में, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम ठप“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















