Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में जरही पुल की टूटी रेलिंग से खतरा:सिंचाई विभाग ने शुरू...

बहराइच में जरही पुल की टूटी रेलिंग से खतरा:सिंचाई विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, लोगों ने ली राहत की सांस

बहराइच में जरही पुल की टूटी रेलिंग से खतरा:सिंचाई विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, लोगों ने ली राहत की सांस

बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र में जरही पुल की रेलिंग लंबे समय से टूटी थी, जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ था। अब सिंचाई विभाग ने इसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टूटी रेलिंग के कारण पुल असुरक्षित हो गया था। रात में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए यह बेहद खतरनाक था। कई बार लोग हादसे का शिकार होते-होते बचे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कराया है। मजदूर पुल पर ईंटें रखकर रेलिंग बनाने का काम कर रहे हैं। मरम्मत शुरू होने से इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। उन्होंने विभाग से काम जल्द और मजबूती से पूरा करने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat