बस्ती के सल्टौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय परसा में बाल संसद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। समाजसेवी भावेश पांडेय मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा, “यह बाल नेतृत्व ही भविष्य का नेतृत्व है।” उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों की तारीफ की, बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत भावेश पांडेय, राकेश उपाध्याय, ठाकुर शरण चौधरी और प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र ने दीप जलाकर व फूल चढ़ाकर की। आदर्श को प्रधानमंत्री और अन्य बच्चों को अलग-अलग विभागों के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। बाल संसद के जरिए बच्चों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेलकूद, पुस्तकालय और अनुशासन की जिम्मेदारी मिली। अतिथियों ने उनका उत्साह बढ़ाया और गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करने को प्रेरित किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इसमें शिक्षक, अभिभावक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के साथ हुआ। सहायक अध्यापक बलजीत वर्मा ने धन्यवाद दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिद्धार्थनगर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत:भवानीगंज के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भवानीगंज का मामला › गुलरिया जगतापुर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:भक्ति गीतों की धुन पर सिर पर कलश रखकर पहुंचीं घाट › कासिमबन कट्टी गांव में 25 दिन से बिजली सप्लाई ठप:ट्रांसफॉर्मर गिरने से ग्रामीण परेशान, विभाग को दिया दो दिन का अल्टीमेटम › Bharni Nagar Panchayat Modernization | LED Display Inauguration News“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























