श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के कासिमबन कट्टी गांव में पिछले 25 दिनों से बिजली सप्लाई ठप है। गांव के बाहर लगा ट्रांसफॉर्मर दोनों पोल गिरने से सड़क पर पड़ा है, जिससे पूरे गांव की बिजली व्यवस्था प्रभावित है। ग्रामीणों का आरोप है कि इतने दिनों से बिजली बंद होने के बावजूद विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। कुछ महिलाएं सीताद्वार पावर हाउस भी गई थीं, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रामप्रसाद, कोयल, जनक दुलारी और संजीव समेत ग्रामीण बिजली संकट से परेशान हैं। 25 दिनों से बिजली नहीं आने से बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर दो दिनों में सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो वे अपने घरों से बिजली मीटर निकालकर सीताद्वार पावर हाउस ले जाएंगे। कुछ ने मीटर तोड़ने की भी बात कही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में जरही पुल की टूटी रेलिंग से खतरा:सिंचाई विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, लोगों ने ली राहत की सांस › श्रावस्ती में आंधी-बारिश से गरीब महिला का मकान ढहा:परिवार ने किसी तरह जान बचाई, राशन भी बर्बाद; बच्चे चना खाकर गुजारा कर रहे, मदद की गुहार › सिद्धार्थनगर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत:भवानीगंज के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भवानीगंज का मामला › गुलरिया जगतापुर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:भक्ति गीतों की धुन पर सिर पर कलश रखकर पहुंचीं घाट“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























