कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग की सुजोली रेंज के बनकटी गांव में आज सुबह एक किसान के धान के खेत में विशाल अजगर दिखा। इसे देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। धान काटने गए किसानों ने जैसे ही इतना बड़ा सांप देखा, पूरे गांव में खबर फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत ‘ईपीजी – गज मित्र दल’ को इसकी सूचना दी। टीम के सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर को काबू में किया। इसकी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी नीरज श्रीवास्तव को दी गई। नीरज श्रीवास्तव ने तुरंत वन दरोगा अनिल कुमार को टीम के साथ भेजा। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित बोरी में भरा और पास के घने जंगल में छोड़ दिया। वन विभाग के मुताबिक, यह अजगर जहरीला नहीं होता है। अजगर के जंगल में जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की और वन विभाग के काम की तारीफ की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिद्धार्थनगर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत:भवानीगंज के बयारा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, भवानीगंज का मामला › गुलरिया जगतापुर में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा:भक्ति गीतों की धुन पर सिर पर कलश रखकर पहुंचीं घाट › कासिमबन कट्टी गांव में 25 दिन से बिजली सप्लाई ठप:ट्रांसफॉर्मर गिरने से ग्रामीण परेशान, विभाग को दिया दो दिन का अल्टीमेटम › Bharni Nagar Panchayat Modernization | LED Display Inauguration News“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























