अब्दुल अली | बधानी , सिद्धार्थनगर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने किया LED डिस्प्ले का शुभारंभ।
सिद्धार्थनगर के बढ़नी में नगर पंचायत बढ़नी बाजार को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिए एक और कदम उठाया गया है। नवरात्रि पर्व पर मंगलवार देर रात नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने नगर में नए LED एडवर्टाइजमेंट डिस्प्ले का शुभारंभ किया। इस तकनीक की शुरुआत से पूरे नगर में लोग उत्साहित हैं।
इस मौके पर अनिल अग्रहरि, निजाम अहमद, निसार अहमद और हेमंत अग्रहरि सहित कई नगरवासी मौजूद थे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि बढ़नी अब बदल रहा है और विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर को सुंदर, स्वच्छ और आधुनिक बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि यह LED डिस्प्ले नगर को आधुनिक लुक देगा। इसके जरिए लोगों से जुड़ी सूचनाएं और सरकारी योजनाएं भी आसानी से आम जनता तक पहुंच सकेंगी। देर रात होने के बावजूद कई स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे। नगरवासियों ने अध्यक्ष सुनील अग्रहरि की इस पहल को सराहनीय बताया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























