Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन...

आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला


बलरामपुर के उतरौला में आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। आशा कार्यकर्त्रियों ने बताया कि वे कई सालों से जनसेवा, टीकाकरण और बच्चों की देखभाल जैसे काम कर रही हैं। उन्हें न सही मानदेय मिल रहा है और न ही नियमित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं, रोजगार सेवकों और पंचायत सहायकों का मानदेय बढ़ा है, पर आशाओं का नहीं। इससे उनके काम में भी परेशानी आ रही है। संगठन ने मांग की है कि उनकी मानदेय बढ़ोतरी की मांग को सरकार तक पहुंचाया जाए। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमारी, सुमन यादव, प्रीति, कैफिया परवीन, चंद्रकांता पाठक, कुसमा देवी, सुशीला और मंजू देवी समेत कई आशा कार्यकर्त्री मौजूद थीं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat