श्रावस्ती के पिपरहवा जोगा गांव में श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव समिति ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। यह सम्मान महोत्सव को सफल बनाने में उनके योगदान के लिए दिया गया। समिति ने अंगवस्त्र भेंट कर उनके समर्पण, मेहनत और सहयोग की सराहना की। समिति के अध्यक्ष मिंटू यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनके परिवार का हिस्सा हैं। महोत्सव को सफल बनाने में हर कार्यकर्ता का योगदान तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके प्रति आभार जताने का एक छोटा सा तरीका है। महामंत्री राहुल पाठक ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने पूरी लगन और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उन्होंने जोर दिया कि आपसी सहयोग और एकता से ही ऐसे धार्मिक कार्यक्रम सफल होते हैं। पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल › प्रशासनिक रसूख के आगे घुटने टेकती निष्पक्षता: करमहिया मामले ने उठाये तीखे सवाल › आशा कार्यकर्त्रियों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर आज प्रदर्शन किया:अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा, बोलीं- शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, लेकिन हमको फायदा नहीं मिला › मौसम बदलने से बच्चों में एलर्जी-अस्थमा के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल अलर्ट पर, दशहरा के लिए 8 बेड आरक्षित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026














