Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में...

नवाबगंज में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम:शारदीय नवरात्रि पर 85 गांवों में स्थापित प्रतिमाएं, रातभर भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल


बहराइच के नवाबगंज में शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम है। हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थापित पंडालों में बुधवार सुबह से ही ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंज रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैया के दर्शन को पहुंच रहे हैं। दिनभर पूजा-अर्चना के बाद रात में आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के करीब 85 गांवों में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हैं। सभी पूजा पंडालों में रोज नए कार्यक्रम पेश किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। इस दौरान नवदुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, रामेश्वर जायसवाल, संतोष जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अनिल कुमार जायसवाल, रानू सोनी, विक्की गुप्ता, वंश जायसवाल, सोपनिल गुप्ता, पुजारी कोहली महाराज, आशीष गुप्ता, विजय सोनी और अंकित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat