श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद श्रावस्ती में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं साइबर ठगी के पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेन्द्र कुमार सिंह एवं साइबर सेल थाना मल्हीपुर की टीम द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार शिकायतकर्ता दुर्गेश कुमार के बैंक खाते में ठगी गई धनराशि *₹4,999.24* को *MRM (Money Restoration Module) Portal के माध्यम से सफलतापूर्वक वापस कराया गया।घटना का संक्षिप्त विवरण-आवेदक दुर्गेश कुमार पुत्र तीरथराम*, निवासी *शिवगढ़कलां, थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती* द्वारा दिनांक 25.06.2026* को *एनसीआरपी पोर्टल (www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत संख्या 33106260148118* दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि साइबर ठग द्वारा UPI के माध्यम से उनके बैंक खाते से *₹4,999.24* की धनराशि ठगी कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर सेल थाना मल्हीपुर द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए *MRM (Money Restoration Module) Portal* के माध्यम से पीड़ित के बैंक खाते में ठगी गई *₹4,999.24* की पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।विवरण पुलिस टीमः
1. प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 श्री अनिष कुमार गोंड जनपद श्रावस्ती।
3. का0आ0 श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह
4. का0 श्री चन्दन मौर्य थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।























