Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोंकथाम हेतु पुलिस...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोंकथाम हेतु पुलिस द्वारा चलाया गया

0
0

 

 

* साइबर जागरूकता अभियान: सभी थानों की साइबर सुरक्षा टीमों ने छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक*

 

और पढ़ें
› थाना श्रीदत्तगंज पुलिस द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गया गिरफ्तार* › थाना को0उतरौला पुलिस टीम द्वारा शांति भंग में 05 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार* › शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान* *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* › जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.10.2026 को जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर पुलिस कर्मियों द्वारा टीमें गठित कर विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों तथा उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर कोड के माध्यम से धोखाधड़ी, फर्जी केवाईसी अपडेट, बैंकिंग फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फर्जी वेबसाइट एवं संदिग्ध लिंक, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट तथा साइबर बुलिंग जैसे साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर साइबर टीमों द्वारा बताया गया कि बैंक, पुलिस अथवा कोई भी सरकारी संस्था फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, बैंक पासवर्ड या यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती है। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड न करें तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान क्यूआर कोड स्कैन करने और बिना सत्यापन के ऑनलाइन भुगतान करने से बचें।

 

छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, अपने खातों में मजबूत पासवर्ड एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने की सलाह दी गई।

 

साइबर अपराध का शिकार होने की स्थिति में तत्काल **साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930** पर कॉल करने एवं आधिकारिक वेबसाइट [**www.cybercrime.gov.in**](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई, जिससे समय रहते साइबर ठगी से संबंधित धनराशि को रोकने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना एवं जनपदीय साइबर सेल की टीम द्वारा छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही, सभी उपस्थित लोगों को स्वयं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

*बलरामपुर पुलिस की अपील:* साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें, अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। बलरामपुर पुलिस द्वारा सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने एवं साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु निरंतर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान*   *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat