श्रावस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती को दिसंबर 2026 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सोनवा क्षेत्र के चौकी लक्ष्मननगर अंतर्गत स्थानीय बाजार में संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।AHTU प्रभारी एवं नामित निरीक्षक लाल साहब सिंह के नेतृत्व में दुकानों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्रतिष्ठानों पर “बाल श्रम कराना दंडनीय अपराध है” संबंधी जागरूकता स्टिकर लगाए गए।अभियान में AHTU पुलिस, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, सोनवा पुलिस इकाई, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन, देहात इंडिया सहित संबंधित विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता रही।श्रावस्ती पुलिस बाल श्रम की रोकथाम एवं बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।























