सभी सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारी कार्यक्रम को सक्रियता से संचालित करें-जिलाधिकारी
श्रावस्ती। जनपद के ब्लॉक हरिहरपुररानी की चिन्हित पांच ग्राम पंचायत क्रमशः शिवगढ़, जवगढ़, जरकुशहा, वर्गावर्गी-अमवा में पायलट प्रोजेक्ट के तहत ’’सुपोषण से शुरुआत’’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत गर्भ से पूर्व (प्री कॉन्सेपशन) ही महिलाओं की स्वास्थ जांच कर जोखिम का निर्धारण किया जा रहा है और इन महिलाओं का लगातार फालोअप भी किया जा रहा है। जिसके तहत आज जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित गांव के सचिव, प्रधान, पंचायत सहायक अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी सचिव, ग्राम प्रधान एवं अन्य अधिकारी लगे है, इस कार्यक्रम को सक्रियता से मिलकर कार्य करें, ताकि सही परिणाम प्राप्त हो सके और इस अभियान को सफल बनाया जा सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतवार रोस्टर बनाकर समीक्षा बैठक की जाए। इसके लिए सभी आशाओं को मुख्य भूमिका के लिए तैयार किया जाए। जिससे इस अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, उनके पतियों एवं सास को आशाओं द्वारा जागरूक किया जा सके।इसके अलावा इसमें स्वास्थ विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायत, आजीविका मिशन, के संयुक्त तत्वाधान में अभियान संचालित किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में यूनिसेफ द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इस बैठक में यूनिसेफ लखनऊ से अर्पितापाल, रबीनारायण, मधुश्री एवं श्रावस्ती के ए.पी.सी. अनुराग सिंह सहित ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।























