Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान* ...

शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान* *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम*

0
5

 

 

 

 

*मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0* के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता एवं आत्मीयता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.10.2026 को थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत स्थित आबर वृद्धाश्रम गौरा चौराहा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* व *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया गया तथा उनके स्वास्थ्य, दैनिक दिनचर्या एवं कुशलक्षेम के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

      पुलिस अधीक्षक द्वारा वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई तथा संवाद स्थापित करते हुए उनके प्रति सम्मान, सहयोग एवं संवेदनशीलता का भाव व्यक्त किया।

      तत्पश्चात वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को उपहार, फल एवं अंग वस्त्र तथा कंबल वितरित किए गए। साथ ही वृद्धजनों की देखभाल एवं सेवा में लगे कर्मचारियों को भी उपहार एवं फल वितरित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान एवं अपनत्व का अनुभव कराना, उनके प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं के महत्व को बढ़ावा देना रहा। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, उनकी देखभाल तथा उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का सकारात्मक संदेश दिया गया।

      इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी गौरा चौराहा दुर्विजय सिंह तथा वृद्धश्रम संचालक श्री कैलाश नाथ पाण्डेय,प्रबंधक श्री राजितराम विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

      इसी क्रम में थाना गैड़ास बुजुर्ग, थाना को0उतरौला,थाना सादुल्लानगर,थाना को0जरवा सहित जनपद के अन्य थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पहुँचकर कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं,बच्चों व बुजुर्गों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र आदि आवश्यक सामग्री का वितरण कर उनके साथ समय व्यतीत कर उनका कुशलक्षेम जाना,पुलिस को अपने बीच पाकर सभी के चेहरे खिल उठे और बलरामपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। 

 

     *बलरामपुर पुलिस** द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सहयोग और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat