Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गन्ने के खेत में अजगर मिला, ग्रामीणों ने पकड़ा: बस्ती के मरवटिया...

गन्ने के खेत में अजगर मिला, ग्रामीणों ने पकड़ा: बस्ती के मरवटिया पांडेय गांव में वन विभाग की टीम नहीं पहुंची; ग्रामीणों ने अजगर को जंगल में छोड़ा – Basti News

बस्ती के मरवटिया पांडेय गांव में गन्ने के खेत में अजगर मिला। वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

.

गांव के सूर्यनाथ पांडेय के खेत में रामचेत बटाई पर खेती करते हैं। सुबह करीब 8 बजे वे गन्ना काटने पहुंचे थे। तभी उन्हें गन्ने के बीच अजगर दिखाई दिया। रामचेत खेत से बाहर निकले और गांव की ओर जाकर लोगों को बताया।

आवाज सुनकर ग्रामीण खेत पर पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारियों को फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद टीम मौके पर नहीं आई। काफी इंतजार के बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

खेतों में काम करने वाले किसानों को आसपास देखकर सावधानी से काम करना चाहिए। गन्ने के घने खेतों, झाड़ियों और लंबे समय से खाली पड़ी जगहों में सांप या अजगर छिपे हो सकते हैं। बच्चों को अकेले खेतों की ओर न जाने दें।

अजगर या कोई अन्य वन्यजीव दिखने पर उसके पास न जाएं और उसे पकड़ने की कोशिश न करें। सुरक्षित दूरी बनाकर वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।