*मतदेय स्थलों का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं पहले से कराएं दुरूस्त-जिला निर्वाचन अधिकारी*
श्रावस्ती, 14 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के संबंध में जनपद के नामित प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों पर टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग एवं विद्युत व्यवस्था के साथ-साथ लेखन सामग्री एवं निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी जोनल/सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों का पहले से भ्रमण कर सभी व्यवस्थाएं जांच लें और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करायें। यदि कोई मतदेय स्थल जर्जर अवस्था में है तो उसकी सूचना उपलब्ध करायी जाए, जिससे अग्रिम कार्यवाही समय से करायी जा सके। जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए कार्य एवं दायित्वों को पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक शाहिद अहमद, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, सहित प्रभारी अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक*
और पढ़ें
›
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*
›
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत बोनाफाइड मतदाताओं हेतु मतदान दिवस 23 अक्टूबर को रहेगा अवकाश*
›
पुलिस अधीक्षक ने पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में 01 उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी व 02 आरक्षियों को किया निलंबित*
›
मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना कुशलक्षेम, कम्बल वितरित कर दिया संवेदनशीलता एवं सेवा का संदेश*
संबंधित खबरें














