Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का...

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का जाना कुशलक्षेम, कम्बल वितरित कर दिया संवेदनशीलता एवं सेवा का संदेश*

0
3

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती *श्री राहुल भाटी* द्वारा कोतवाली भिनगा क्षेत्रांतर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें कम्बल वितरित किए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका हालचाल जाना तथा उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व एवं संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनके सुख-दुःख को साझा किया। कम्बल वितरण के माध्यम से वृद्धजनों को सहयोग एवं सेवा का संदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने समाज के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशील व्यवहार के महत्व को रेखांकित करते हुए सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की भावना को प्रोत्साहित किया। इस प्रकार की पहल से जरूरतमंद एवं असहाय व्यक्तियों के प्रति सहयोग, मानवीय संवेदना तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक *श्री चन्द्रकेश सिंह*, प्रतिसार निरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती पुष्पलता तथा मिशन शक्ति टीम उपस्थित रही।

श्रावस्ती पुलिस मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के साथ-साथ समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

संबंधित खबरें
शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान, यही है। सशक्त नारी की पहचान*   *मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रान्तर्गत वृद्धाश्रम/आश्रय गृह पहुँचकर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में वृद्ध जनों को फल,मिष्ठान,अंग वस्त्र,कम्बल आदि वितरित कर जाना कुशलक्षेम* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat