शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में पुलिस बल और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य रास्तों, भीड़ वाली जगहों और दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी डुमरियागंज समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› श्रावस्ती के सोनवा गांव में राम लीला:भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया › पिपरा दुर्गानगर गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग ने गश्त कर लोगों को वन्यजीवों से बचाव के तरीके बताए › इटवा में भाकियू ने उपजिलाधिकारी को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन:गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, कर्ज माफी और एमएसपी कानून बनाने की मांग › विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया:मिशन शक्ति फेज-6 के तहत पुलिस टीम ने दी जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























