Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डुमरियागंज में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की...

डुमरियागंज में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

0
1
डुमरियागंज में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च:शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा और मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने गुरुवार को डुमरियागंज कस्बे में पुलिस बल और पीएसी के साथ फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य रास्तों, भीड़ वाली जगहों और दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी डुमरियागंज समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat