आमिर हसन सिद्दीकी | श्रीदत्तगंज, बलरामपुर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुवार को श्रीदत्तगंज के महदेइया बाजार स्थित आदि शक्ति जय मां दुर्गा मंदिर में मां स्कंदमाता की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता हैं। उनका वाहन सिंह है और उनकी गोद में बाल स्वरूप भगवान स्कंद विराजमान रहते हैं। इन्हें ममता, वात्सल्य और संतान सुख का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता है कि इनकी आराधना से भक्तों को सुख-शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। नवरात्रि को लेकर महदेइया बाजार सहित श्रीदत्तगंज क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।


“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























