श्रीदत्तगंज के चमरूपुर गांव में चल रही रामलीला में गुरुवार रात नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवाद से पौराणिक कहानियों को जीवंत कर दिया। इस दौरान देवर्षि नारद की तपस्या, कामदेव की कोशिशें और भगवान विष्णु की लीला से जुड़े दृश्य दिखाए गए। पौराणिक कथा के मुताबिक, कामदेव देवर्षि नारद की तपस्या तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कामयाब नहीं होते। इससे नारद को अपनी तपस्या पर घमंड हो जाता है। भगवान विष्णु अपनी माया से उनके घमंड को दूर करते हैं। कलाकारों ने इस प्रसंग से बताया कि इंसान को अपनी कामयाबी पर घमंड नहीं करना चाहिए। रामलीला में विष्णु का किरदार सोमेश गुप्ता, शंकर का रिंकू, नारद का नाच कलाफेर, कामदेव का महेश कुमार गुप्ता, इंद्र का फूलचंद और ब्रह्मा का किरदार कृष्ण कुमार निभा रहे हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› हरिहरपुररानी के पाण्डेय पुरवा में मीना मंच ने कार्यक्रम किया:समुदाय को स्वच्छता और बालिका शिक्षा के लिए जागरूक किया › तुलसीपुर में रेलवे की दुकानों का किराया 12 गुना बढ़ा:65 वर्ग फीट जमीन का सालाना शुल्क 3,750 से 45,100 रुपए हुआ, व्यापारियों ने मंत्री प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। › डुमरियागंज में बाढ़ से बर्बाद फसलों का सर्वे शुरू:किसानों को कृषि निवेश अनुदान देने के लिए राहत पोर्टल पर दर्ज होगा ब्यौरा › लक्ष्मीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता खत्म:बेलवा खुर्द, एकमा, रजापुर के बच्चों ने जीते कई इनाम, विजेताओं को मिला पुरस्कार“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















