सतीश कुमार पाठक | कटहरा माफी(जमुनहा), श्रावस्ती14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रावस्ती के निर्देश पर हुआ।
केंद्र के स्टाफ ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक कर्मचारी ने मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी गर्भवती महिला, दुर्घटना में घायल या एनीमिया पीड़ित मरीज की जान बचा सकता है। रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि नया रक्त बनता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर इस नेक काम में सहयोग करें।
इस दौरान केंद्र के सभी अधिकारी, कर्मचारी, बीपीएम, बीसीपीएम और लैब टेक्नीशियन मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























