Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चमरूपुर की रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन:कलाकारों ने अभिनय से...

चमरूपुर की रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन:कलाकारों ने अभिनय से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया

0
1
चमरूपुर की रामलीला में नारद मोह लीला का मंचन:कलाकारों ने अभिनय से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया

श्रीदत्तगंज के चमरूपुर गांव में चल रही रामलीला में गुरुवार रात नारद मोह की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवाद से पौराणिक कहानियों को जीवंत कर दिया। इस दौरान देवर्षि नारद की तपस्या, कामदेव की कोशिशें और भगवान विष्णु की लीला से जुड़े दृश्य दिखाए गए। पौराणिक कथा के मुताबिक, कामदेव देवर्षि नारद की तपस्या तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन कामयाब नहीं होते। इससे नारद को अपनी तपस्या पर घमंड हो जाता है। भगवान विष्णु अपनी माया से उनके घमंड को दूर करते हैं। कलाकारों ने इस प्रसंग से बताया कि इंसान को अपनी कामयाबी पर घमंड नहीं करना चाहिए। रामलीला में विष्णु का किरदार सोमेश गुप्ता, शंकर का रिंकू, नारद का नाच कलाफेर, कामदेव का महेश कुमार गुप्ता, इंद्र का फूलचंद और ब्रह्मा का किरदार कृष्ण कुमार निभा रहे हैं।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat