Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री...

रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन

0
8
रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन

मिहींपुरवा नगर पंचायत के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और माता सीता उत्पत्ति की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को धार्मिक प्रसंगों से परिचित कराया। भगवान श्रीराम द्वारा महर्षि गौतम की पत्नी अहिल्या का उद्धार, राजा भगीरथ की तपस्या से मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण और माता सीता की उत्पत्ति के प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर किया। कलाकारों ने रामायण के इन महत्वपूर्ण दृश्यों को सजीवता से प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में श्री रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष जुगुल किशोर, निकुंज अग्रवाल, अमित रस्तोगी, अजय मदेशिया, गिरीश त्रिपाठी, मदन पोरवाल, दीपक मदेशिया, कमल पोरवाल, कुमार प्रदीप, अरविन्द वर्मा और संतोष मदेशिया समेत कई सदस्य और श्रद्धालु मौजूद रहे। रामलीला के दौरान दर्शकों ने ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat