महादेवा-मुंडेरवा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।
.
यह हादसा मुंडेरवा थाना क्षेत्र में लहरी गांव के पास हुआ। दोनों युवक महादेवा से मुंडेरवा की ओर जा रहे थे। सड़क किनारे खड़े ट्राले से उनकी बाइक टकरा गई।
बाइक सवारों की पहचान आदित्य पुत्र रामनरेश (25) और आनंद पुत्र सूर्यनाथ के रूप में हुई है। दोनों देवरिया जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के रहने वाले थे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल बस्ती ले गई। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग गया। मुंडेरवा पुलिस ने ट्राला कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
















