नवरात्र के मौके पर महराजगंज जिले के निचलौल में बड़ी महारानी का आगमन हुआ। 18 घंटे की लंबी यात्रा के बाद जब बड़ी महारानी नगर में पहुंचीं, तो उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आसमान में आतिशबाजी हुई और माता रानी के जयकारे गूंजते रहे। निचलौल नगर के चिउटहां मोड़ के पास श्री श्री नवदुर्गा एवं डोल समिति ने एक पंडाल बनाया है। यहीं पर बड़ी महारानी की प्रतिमा लाई गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। भारी भीड़ के कारण सड़कों पर आवागमन पर असर पड़ा। सुरक्षा के लिए निचलौल पुलिस, स्थानीय लोग और समाजसेवी मौजूद रहे। महारानी के स्वागत में अलग-अलग समुदायों के लोगों ने भी हिस्सा लिया, जो आपसी भाईचारे का एक अच्छा उदाहरण बना
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सिरसिया ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने की दुर्गा पूजा:लक्ष्मणपुर मोतीपुर कला में नवरात्रि के पांचवें दिन, कई लोग रहे मौजूद › हुसैनाबाद थाना रोड पर गड्ढों में पानी, हादसे का डर:राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी; स्थानीय लोगों ने मरम्मत की मांग की › 89 हटाए गए कर्मचारियों की वापसी का आदेश पत्र मिला:ऊर्जा सचिव के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में पत्र रिसीव, पदाधिकारी मौजूद › कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















