Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महादेवा चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:टोल से बचने के...

महादेवा चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:टोल से बचने के लिए बड़े वाहन और सड़क पर खड़े टेंपो बने वजह

0
2
महादेवा चौराहे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:टोल से बचने के लिए बड़े वाहन और सड़क पर खड़े टेंपो बने वजह

महादेवा चौराहे पर लालगंज रोड स्थित देसी शराब की दुकान के सामने रात करीब आठ बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें क्षतौरा निवासी नीरज (करीब 25 साल) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़कर लालगंज चौकी पर ले लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टोल प्लाजा से बचने के लिए कई बड़े वाहन इस चौराहे से गुजरते हैं। लोगों का आरोप है कि यहां की यातायात व्यवस्था लंबे समय से खराब है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि देसी शराब की दुकान के सामने टेंपो चालक अक्सर सड़क पर ही वाहन खड़े कर देते हैं। इससे आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। खबरें भी छपीं, पर अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat