कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी बाजार में एक महिला को अनियंत्रित ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ई-रिक्शा मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, रमपुरवा गांव की सुमित्रा देवी (42) गुरुवार शाम कटहरी बाजार में खरीदारी करने जा रही थीं। बाजार के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर में सुमित्रा देवी के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने फरार चालक के ई-रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोठीभार पुलिस ने सिसवा कस्बे में किया पैदल गश्त:नवरात्रि-दशहरा पर सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए दिए निर्देश › कप्तानगंज पुलिस ने 4 लोगों को शांति भंग में पकड़ा:एक वारंटी भी गिरफ्तार, हर्रैया और कोतवाली क्षेत्र के हैं आरोपी › एग्री-पीवी प्लांट से सिंचाई 200 से घटकर 60 रुपए:मिहींपुरवा में अपर सचिव ने की सराहना, महिला स्वयं सहायता समूह संभाल रहीं संचालन › जमुनहा में लक्ष्मण-मेघनाद महासंग्राम का मंचन:दुर्गा पूजा समिति ने कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में कराया आयोजन, उमड़ी भीड़“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















